फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: युवक की पीट-पीटकर हत्या...शव फंदे से लटकाया, बदबू आने पर हुआ खुलासा, कमरे में खून से बयां हुई बर्बरता

Sat, 22 Apr 2023 07:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi Murder: मल्लावां थाना क्षेत्र में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को फंदे पर लटका दिया गया। घर के बाहर बदूब और दरवाजे के बाहर रिसकर आए खून से मामले की जानकारी हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के मल्लावां थाना क्षेत्र में घर के अंदर युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उसके बाद उसके शव को फंदे से लटका दिया गया। घर के बाहर बदबू आने से लोगों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव गंजजलालाबाद निवासी अजय तिवारी (45) रामकिशोर पांच भाइयों  मे सबसे छोटा था। उसने शादी नहीं की थी। बड़े दो भाइयों  की पहले ही मौत हो चुकी है। वहीं, दो बड़े भाई दुल्लर और लालन परिवार सहित उन्नाव जनपद के कस्बा बांगरमऊ में रहते हैं।
मृतक अजय तिवारी की मां एक सप्ताह पूर्व अपने दोनों बेटों के पास बांगरमऊ चली गई थी। घर पर अजय कुमार अकेले ही थे। शनिवार की दोपहर बाद घर में शव से उठ रही दुर्गंध और दरवाजे के बाहर रिसकर आए खून से पड़ोसियों को हत्या होने का पता चला।

विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
इस पर लोंगों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर के अंदर कमरे में छत की हुक से लटक रहे शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि अजय की पीट पीटकर हत्या की गई है। उसके बाद उसके शव को लटका दिया गया है।
विज्ञापन

कई दिन पहले वारदात होने की आंशका
लोगों में चर्चा है कि जिस तरह से शव से दुर्गंध आ रही थी। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि दो से तीन दिन पूर्व की वारदात होनी चाहिए। घटनास्थल पर मिला खून और मौके की अन्य हकीकत हत्या की कहानी को बयां कर रही है। वहीं, पुलिस हत्या की वजह तलाश रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें