जेपी श्रीवास्तव के बारे में जानकारी जुटाई, तो पता चला कि वह भूमि संरक्षण अधिकारी (द्वितीय) कार्यालय जनपद बांदा में वरिष्ठ लिपिक के पद पर कार्यरत है। रुपया मांगने पर देने से मना कर दिया। इंस्पेक्टर राजकुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरती श्रीवास्तव, जेपी श्रीवास्तव, विवेक रंजन, प्रभात रंजन श्रीवास्तव पर फ्राड करके रुपये हड़पने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।