फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'पंचायत में थामा हाथ, अलविदा कह गए साथ-साथ', दोनों ने दी जान; लड़की के साथ पकड़ा गया था तीन बच्चों का बाप

Sun, 28 Jun 2026 02:34 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई

सार

हरदोई में प्रेम प्रसंग में युवक और युवती ने एक ही साड़ी के फंदे से खुदकुशी कर ली। विवाहित युवक के परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। बहन की ससुराल में रहने वाली युवती के साथ परिजन ने युवक को 24 जून को पकड़ा था।
विज्ञापन
Hardoi suicide - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई की कछौना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में विवाहित युवक ने प्रेम प्रसंग में युवती के साथ एक ही साड़ी से फंदा लगा लिया। शनिवार सुबह युवक के घर में दोनों के शव फंदे से लटके मिले। जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने घटनास्थल का जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से जरूरी नमूने जुटाए।
विज्ञापन


कछौना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी शख्स (30) खेती करते थे। परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। उनकी बहन की ससुराल बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में है। बहन के घर आने-जाने के दौरान उसी गांव की एक युवती (22) से किसान की नजदीकियां हो गईं। इसका पता चलने पर पत्नी ने नाराजगी जताई और चार महीने पहले बच्चों के साथ मायके चली गईं। 

बीते 24 जून को किसान उक्त युवती से मिलने उसके घर गए थे। युवती के परिजन ने पकड़ लिया। इसके बाद पंचायत का दौर चला। किसान की पत्नी को भी बुलाया गया। परिजन ने किसान से युवती को अपने घर ले जाने के लिए कहा। इस पर किसान उसे लेकर अपने गांव चले गए। पत्नी भी साथ में गांव गई।

 

पति-पत्नी के बीच हुई थी कहासुनी
चर्चा है कि शुक्रवार रात इसी मामले में पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई और युवती यह सब सुनती रही। रात में किसी समय किसान और युवती ने एक ही साड़ी के फंदे से छत के जाल में लटक कर खुदकुशी कर ली। शनिवार सुबह इसका पता चलने पर भीड़ एकत्र हो गई। 

 

धक्का देने पर दरवाजा खुल गया फिर पुलिस को सूचना दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। फिलहाल परिजन ने कोई शिकायत नहीं दी है। अगर शिकायत देंगे तो जांच कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
 

पंचायत में थामा हाथ, अलविदा कह गए साथ-साथ
युवक की शादी हो चुकी थी। तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। युवक अब दुनिया में नहीं तो बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। पंचायत में युवक ने युवती का हाथ थामा,पत्नी से विवाद में वह युवती के साथ कैसे रहता,यह सोचा और रात में दोनों ने साथ-साथ अलविदा कह गए। घटना से दो घरों में कोहराम मचा है।

 
विज्ञापन

पुलिस ने बरती लापरवाही
लोगों का कहना है कि मंगलवार को जब युवती के घरवालों ने युवक को पकड़ा था। बेनीगंज पुलिस के सुपुर्द करने की भी बात सामने आ रही है। यह भी बताया जाता है कि समझौता कर दोनों पक्ष चले गए थे। यदि बेनीगंज पुलिस प्रभावी कार्रवाई करती तो दोनों की जान बच सकती थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें