कानपुर। लालबंगला से काम करके घर लौट रहे नरवल के सेमरझाल निवासी राजेश (38) चार मई की रात टौंस चौराहे पर साइकिल सवार से टकरा गए। हादसे में राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, साइकिल सवार को आंशिक चोटें आईं। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने राजेश को हैलट में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान सात मई की देर रात डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसी प्रकार बिधनू में सड़क हादसे में घायल सचेंडी के धर्मंगदपुर निवासी विशुन कुमार (61) की हैलट में मौत हो गई। पुलिस ने जांच कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। (संवाद)