फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सीपीएल-थ्री में 12 टीमों के युवा क्रिकेटर दिखाएंगे प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चंद्रा प्रीमियर लीग (सीपीएल) के तीसरे सीजन का आगाज 19 जून से होगा। प्रतियोगिता के मुकाबले मंधना के चंद्रा मैदान, शुक्लागंज के सप्रू मैदान और मंटोरा मैदान पर खेले जाएंगे। अंडर-16 वर्ग की इस लीग में 12 टीमों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


सीपीएल के कमिश्नर नीरज वर्मा ने बताया कि पिछले दो सीजन युवा खिलाड़ियों के लिए बेहद सफल रहे हैं। लीग से जुड़े कई खिलाड़ियों ने अपने खेल को नई पहचान दी है। तीसरा सीजन भी उभरते क्रिकेटरों को अपनी क्षमता साबित करने और भविष्य की राह मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगा। लीग में कुल 21 मुकाबले 40-40 ओवर के खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में जगह बनाने के लिए 800 से अधिक खिलाड़ियों ने ट्रायल में हिस्सा लिया था। कड़े चयन के बाद प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को 12 टीमों में शामिल किया गया।

यह टीमें हैं शामिल
सीपीएल-3 में स्पार्क इंटरनेशनल, आरबीएस क्रिकेट अकादमी, क्रिक आईटी स्ट्राइक जॉन, बीपीएमजी ब्लास्टर्स, रॉयल किंग क्लब, मिडवे टाइटंस, हेलीजर बॉर्डर एजुकेशन सेंटर, जीडीएस स्पार्टन, एसवीएएस इंडियन, कलावती सुपर किंग्स, जेएमडी इलेवन और न्यूज इंडिया इलेवन।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें