गर्मियों में नये आम की प्रजाति का मजा चाहते हैं तो आपके लिए एक नई और अच्छी खबर है। भारत के मशहूर ‘मलिहाबाद के आम’ का उत्पादन करने वाले हाजी कलीमुल्ला ने सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम से आम की एक प्रजाति का नाम योगी आम रखा है। दशहरी आमों के लिए मशहूर मलिहाबाद के 74 वर्षीय कलीमुल्ला इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर भी आम की एक प्रजाति का नाम रख चुके है।
हाजी कलीमुल्ला के मुताबिक योगी आम देखने में बहुत ही खूबसूरत और छोटा है और पूरी तरह से प्राकृतिक तरीके से उगाया गया है। कजीमुल्ला के मुताबिक यह आम खाने में बहुत ही रसीला और जायकेदार होगा। कलीमुल्ला इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी के नाम से नमो आम, ऐश्वर्य राय आम और सचिन तेंदुलकर आम के नाम की आम की प्रजातियां बाजार में ला चुके हैं। कलीमउल्ला द्वारा आम की नई नई प्रजातियां विकसित करने के कारण उन्हें केंद्र सरकार 'पदमश्री' खिताब से नवाज चुकी है। यहीं नही उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें 'उदयान पंडित' का खिताब दिया है।