फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर को नई पहचान देगा आईटीएमएस: योगी आदित्यनाथ

Wed, 06 Jun 2018 06:09 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

- आईटीएमएस के उद्घाटन पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जाम न लगने से ईंधन बचेगा, वायु प्रदूषण घटेगा
विज्ञापन
1 of 5
आईटीएमएस का शुभारंभ करते सीएम योगी
आज कानपुर सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल है। इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) शहर की इस पहचान को बदलने में सहायक साबित होगा। ये बातें सीएम योगी ने कानपुर दौरे में कहीं। 
 
 
विज्ञापन

2 of 5
आईटीएमएस का शुभारंभ करते सीएम योगी
आईटीएमएस से न केवल शहर की सड़कों से जाम खत्म होगा, बल्कि वायु प्रदूषण में भी कमी आएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रेल बाजार ट्रैफिक पुलिस लाइंस स्थित आईटीएमएस कंट्रोल रूम में आयोजित समारोह में शामिल हुए। वह आईटीएमएस का उद्घाटन करने के बाद शहरवासियों को संबोधित कर रहे थे।
 
विज्ञापन

3 of 5
आईटीएमएस का शुभारंभ करते सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि घर से निकलते ही लोगों का सबसे पहला सामना सड़क पर लगे जाम से होता है। जाम के कारण लोगों का न केवल समय बल्कि ईंधन भी बरबाद होता है। अनावश्यक रूप से ईंधन फुंकने से वायु प्रदूषण भी होता है। आईटीएमएस से जाम एवं बेतरतीब यातायात की असुविधा से नागरिकों को राहत मिलेगी। सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी। धन, ईंधन की बचत के साथ ध्वनि व वायु प्रदूषण में भी कमी आएगी। इससे पर्यावरण संतुलन पर प्रत्यक्ष रूप से सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। सिस्टम के जरिए शहर को चौराहों-तिराहों पर हर व्यक्ति पर तीसरी नजर रहेगी। जो भी व्यक्ति यातायात के नियमों को तोड़ेगा, उसके घर ऑनलाइन चालान पहुंच जाएगा। बार-बार नियम तोड़ने वालों के खिलाफ प्रशासन और पुलिस के अधिकारी विशेष रूप से कोई फैसला लेंगे।
 

4 of 5
आईटीएमएस का शुभारंभ करते सीएम योगी
कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) की यह पहल अन्य प्राधिकरणों के लिए भी मिसाल बनेगी। इससे पूर्व केडीए वीसी सौम्या अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को सिस्टम की खूबियों के बारे में बताया। उन्होंने केडीए की ओर से कैनाल पटरी और परेड में बनाई जा रहीं मल्टीलेवल पार्किंग और पनकी में निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास योजना के फ्लैटों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर सिस्टम के शिलापट का अनावरण किया। इसके बाद वह आईटीएमएस कंट्रोल रूम पहुंचे। यहां उन्होंने स्क्रीन के जरिए शहर के चौराहों के ट्रैफिक को देखा।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आईटीएमएस का शुभारंभ करते सीएम
ऑनलाइन चालान की प्रक्रिया समझी और फिर बड़ा चौराहा पर बिना हेलमेट लगाए लाल बत्ती क्रास करने वाले वाहन का चालान काटा। यहां उन्होंने पौधरोपण भी किया। करीब 30 मिनट तक रुकने के बाद वह विश्वविद्यालय जाने के लिए हेलीपैड के लिए रवाना हो गए। समारोह स्थल पर कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी, नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना, महापौर प्रमिला पांडेय, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया, एडीजी अविनाश चंद्र, आईजी आलोक सिंह, एसएसपी अखिलेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें