फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM योगी बोले- न कोई भूखा मरेगा, न बीमारी से, 24 घंटे बिजली, सबका करेंगे कल्याण

Fri, 21 Apr 2017 01:30 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सत्ता पर काबिज होने के बाद पहली बार गुरुवार को बुंदेलखंड का दौरे पर पहुंचे। यहां सीएम ने बुंदेलखंड का भाग्योदय करने की बढ़ी बात कही।
विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा राज्य में कोल्ड स्टोरेज की क्षमता बढ़ेगी। 20 लाख मीट्रिक टन गेहूं का स्टोर बढ़ाने की योजना है। अभी शुरुआत है, एक दायित्व बनता है। सांसद और विधायकों से कहा कि न तो पेय जल और न ही सिंचाई के लिए पानी की समस्या रहेनी चाहिए।

बुंदेलखंड का भाग्योदय करेगी भाजपा 
सीएम योगी बोले, केंद्र और प्रदेश की सरकार मिलकर ऐसा काम करेगी। हम लगातार इसे बेहतर बनाने के लिए प्रयत्नशील हैं। गांव, गरीब, किसान, नौजवान शासन की योजनाओं से वंचित नहीॆ रहेगा। पिछली सरकारे कहती थी, 24 घंटे बिजली देंगे लेकिन वादे पूरे नहीं कर पाये। लेकिन हम अपने वादों से नहीं मकरेंगे। बुंदेलखंड को बिजली मिलेगी। आज 75 जिले भरपूर बिजली पा रहे हैं।
विज्ञापन


सरकार की योजनाओं को लोक कल्याण के लिए इतनी योजनाएं देंगे कोई गरीब भूखा नहीं मरेगा। राज्य मेंं कोई भी स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में दम नहीं तोड़ेगा। यही नहीं किसान अपनी कन्या की शादी अाराम से कर सकेगा। गरीबों के बच्चों को स्कूल में फीस की परेशानी नहीं होगी। लोक कल्याण के तहत बिना भेदभाव के सभी का कल्याण हमारी सरकार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें