फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन सिखाया जा रहा है योग

विज्ञापन
अकबरपुर में योग सिखाती जागृति अवस्थी। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर में प्रशिक्षक जूम एप के माध्यम से योग की ऑनलाइन कक्षाएं संचालित कर रही हैं। इसमें नियमित 50 लोग योग सीख रहे हैं। कोरोना महामारी से बचाव के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में योग मदद करता है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ की ओर से योग सिखाने के लिए अकबरपुर के बालिका इंटर कालेज में कक्षाएं संचालित होती हैं। संस्थान की तरफ से जागृति अवस्थी बतौर योग प्रशिक्षक तैनात हैं। कोरोना वायरस के चलते स्कूलों का संचालन बंद है। इससे कक्षाएं भी बंद हो गई थी। प्रशिक्षक जागृति अवस्थी ने बताया कि वह लोगों को योग सिखाने के लिए जूम एप के माध्यम से ऑनलाइन कक्षाएं चला रही हैं। सुबह सात से आठ बजे तक कक्षाएं संचालित होती है।
बताया कि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए योग व प्राणायाम बेहद जरूरी है। योग शिक्षक व जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति अंजनी कटियार भी योग को जीवन शैली से जोड़कर लोगों को प्रेरित करते रहते हैं। वह ऑनलाइन की योग क्रियाएं सिखाते हैं। योग शिक्षक अंजनी कटियार कहते हैं कि योग से शारीरिक रोग व मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। वहीं, जूम एप चीन का है। इसे बंद करने के लिए लोग खुद आगे रहे हैं। ऐसे में योग कक्षाएं संचालित करने के लिए लखनऊ संस्कृत संस्थान जल्द ही अपना एप जारी करेगा।
विज्ञापन

कल्पना रावत मंडल में प्रथम
योग प्रतियोगिता में मंडल स्तर पर अकबरपुर की कल्पना रावत का पहना स्थान है। अब उन्हें राज्य स्तर की प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका मिलेगा। योग प्रशिक्षक जागृति अवस्थी ने बताया कि प्रतियोगिता में तीन में ऑनलाइन वीडियो के माध्यम से छह आसन करने के साथ उनका विश्लेषण करना होता है। मंडल में प्रथम आने वाली कल्पना अकबरपुर के ही प्रशिक्षण केंद्र में योग सीख रही थीं। योग सीखने के बाद युवाओं को बतौर प्रशिक्षक तैनात होने के अवसर मिल सकता है। फर्रुखाबाद की चांदनी को दूसरा स्थान हासिल हुआ है।
वीडियो अपलोड कर जीत सकते इनाम
कानपुर देहात। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर ऑनलाइन प्रतियोगिता में हिस्सेदारी कर इनाम जीत सकते हैं। प्रतियोगिता दो चरणों में होगी।
डीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पहले चरण में योगाभ्यास करते हुए तीन से पांच मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करते समय उत्तर प्रदेश राज्य आयुष सोसायटी के सोशल मीडिया पेज टैग करना होगा। दूसरे चरण में प्रतिभागी को आयुष कवच एप पर वीडियो अपलोड करना होगा। इसमें पांच से 60 वर्ष तक के लोग प्रतिभाग कर सकते हैं। विजयी प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। प्रथम पुरस्कार 51 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 30 हजार रुपये व तृतीय पुरस्कार 11 हजार रुपये का है। जनपद स्तर पर प्रथम विजेता को 2100, द्वितीय विजेता को 1100, तृतीय विजेता को 501 रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें