फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दिलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में कुलदीप की जगह खेलेंगे यश ठाकुर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। दिलीप ट्रॉफी में नार्थ ईस्ट जोन के खिलाफ ड्रॉ मैच में पहली पारी की बढ़त के आधार पर सेंट्रल जोन की टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। चार सितंबर से वेस्ट जोन के खिलाफ बंगलुरू स्थित बीसीसीआई सीओई ग्राउंड-2 में मैच होंगे। मुकाबले से पहले सेंट्रल जोन टीम में कुलदीप यादव की जगह विदर्भ के तेज गेंदबाज यश ठाकुर को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

वहीं, पहले मैच में तबीयत खराब होने के कारण टीम से बाहर रहे कप्तान ध्रुव जुरैल सेमीफाइनल में भी टीम का हिस्सा नहीं होंगे। उनके स्थान पर कानपुर निवासी रेलवे से खेलने वाले उपेंद्र यादव को रखा गया है। यूपीसीए के सीईओ अंकित चटर्जी ने बताया कि एशिया कप के लिए भारतीय टीम के खिलाड़ी चार सितंबर से दुबई पहुंचेंगे। चाइनामैन कुलदीप नार्थ ईस्ट जोन के खिलाफ खेले गए मुकाबले में एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें