17 शोभन आश्रम में यज्ञोपवीत संस्कार में शामिल बटुक।
- फोटो : संवाद
कानपुर देहात। शिवली के शोभन मंदिर में रविवार को विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 375 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार कराया गया। इस दौरान लोगों ने भगवान हनुमान गढ़ी के दर गर मत्था टेका और प्रसाद ग्रहण किया।
शिवली क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल शोभन मंदिर में हर वर्ष की तरह इस बार भी 375 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार किया गया। सदस्य सुनील शुक्ला ने बताया कि लगभग 74 वर्ष पहले शोभन मंदिर में श्री 1008 स्वामी रघुनंदन जी महाराज ने वैशाख शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि को हनुमान गढ़ी की स्थापना करवाई थी। उन्होंने क्षेत्रीय बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार की शुरुआत की थी, जो अभी तक जारी है। हर वर्ष वैशाख मास की सप्तमी तिथि को भंडारे के साथ बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार होता चला आ रहा है।
इसमें कानपुर देहात, कानपुर नगर, इटावा, कन्नौज, शाहजहांपुर, लखनऊ , दिल्ली, उन्नाव सहित क्षेत्रीय लोग शोभन मंदिर पहुंच कर बच्चों का यज्ञोपवीत संस्कार करवाते हैं। इस दौरान आचार्यों में मुंडन पंडित, महेश, अनिल शुक्ला, सुशील व राजकुमार ने विधि विधान से बटुकों के यज्ञोपवीत संस्कार करवाया। मंदिर कार्यकर्ता बबलू गुप्ता, समाजसेवी सोनू द्विवेदी, मनीष दीक्षित, हरिओम, छोटे मिश्रा, प्रदीप सविता, विवेक यादव आदि मौजूद रहे।