फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत प्रश्नपत्र के लिफाफा खुलने से मचा हड़कंप

Sun, 22 Feb 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र व्यवस्थापक की लापरवाही के चलते शनिवार को इंटर के अर्थशास्त्र प्रथम विषय के स्थान पर द्वितीय प्रश्नपत्र का लिफाफा खुल गया। इससे केंद्र में हड़कंप मच गया। इस मामले में कालेज के केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उस विषय के प्रश्नपत्र को अब बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह की पाली में इंटर अर्थशास्त्र का प्रथम प्रश्नपत्र होना था। आदर्श जनता इंटर कालेज बसौसी के केंद्र पर जल्दबाजी के चलते अर्थशास्त्र द्वितीय प्रश्नपत्र का लिफाफा खोल दिया गया। केंद्र पर हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलते ही जिला विद्यालय निरीक्षक ने निरीक्षण किया। उन्होंने गलत लिफाफा खुला पाया।

उन्होंने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक ज्योति पांडेय की प्रश्नपत्र लिफाफे खुलने में लापरवाही पाई गई है। इसके चलते उनके खिलाफ तहरीर दी जा रही है। ज्योति पांडेय के स्थान पर रंजीतपुर विद्यालय के शिक्षक उदयप्रताप को नया केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि अब उस विषय के नए प्रश्नपत्र परिषद कार्यालय से मंगाकर परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें