परेड मे आयोजित जलसे मे संबोधित करते अरशद मदनी।
- फोटो : संवाद
कानपुर। परेड ग्राउंड में जमीयत उलेमा व तहफ्फुजै खत्मे नबूवत की ओर से जलसे का आयोजन देर शाम को परेड ग्राउंड में किया गया। जमीयत उलेमा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरशद मदनी ने आई लव मोहम्मद को लेकर कहा कि इसे बाजारों में लिखना मोहब्बत दिखाने का तरीका नहीं है। अगर अपने हुज़ूर से मोहब्बत है तो उनकी सीरत को जिंदगी में उतारें। उन्होंने इंसानियत का पैगाम दिया है, इसलिए आप भी इंसानियत दिखाइए।
उन्होंने कहा कि इस समय नफरतों की सियासत की जा रही है। बुलडोजर से घर गिराए जा रहे हैं और अजान की आवा धीमे की जा रही है। यह ताकत दिखाने का गलत तरीका है, लेकिन इसके जवाब में मुसलमान इंसानियत और मोहब्बत दिखाएं। हर वर्ग के जरूरतमंदों की मदद करें। बिना भेदभाव के सभी की मदद करें। उन्होंने कहा कि जमीयत उलेमा ने हमेशा सबकी मदद की धर्म जाति से ऊपर उठकर मदद की।