फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अकबरपुर के दंगल में पहलवानों ने दिखाएं दांवपेच

Sat, 04 Oct 2025 01:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर में रामलीला समिति द्वारा लंकापुरी मैदान में दंगल का आयोजन किया गया। इसमें कई जिले व प्रांतों से आए महिला व पुरुष पहलवानों ने दांवपेच दिखाए। कई कुश्ती बराबरी रही। देर शाम विजेता पहलवानों को समिति के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

लंकापुरी मैदान में शाम पांच बजे से शुरू हुआ दंगल रात नौ बजे तक चला। कुश्ती का शुभारंभ पूर्व चेयरमैन अकबरपुर नगर पंचायत जितेंद्र सिंह गुड्डन व रामलीला समिति के अध्यक्ष प्रशांत ओमर ने पहलवानों का परिचय कराते हुए कराया। यहां मेरठ के शुभम व रायबरेली के आकाश के बीच टक्कर की कुश्ती हुई। कई दांवपेच के बाद शुभम ने आकाश को पटखनी देकर जीत हासिल की। इसके बाद उत्तराखंड से आए पहलवान साबेज व पंजाब के नरेश के बीच कुश्ती हुई। जिसमें साबेज ने जीत हासिल की। इसके बाद फिरोजाबाद के जेके पहलवान ने दतिया मध्य प्रदेश के राहुल को चारो खाने चित कर जीत हासिल की।
वहीं जोया इटावा ने गोरखपुर की ज्योति को पटखनी देकर जीत हासिल की। झांसी की सौम्या ने बांदा की पायल को पटखनी देकर जीत हासिल की। बाराबंकी के सोनू ने कानपुर के चांद को हराया। इस तरह करीब 20 से अधिक पहलवानों की बारी बारी से कुश्ती कराई गई। देर रात नौ बजे सभी विजेताओं को नकद पुरस्कार के साथ प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। यहां जहान सिंह यादव, सरमन शुक्ला, मयंक शुक्ला, सुनील गुप्ता, दुर्गेश शर्मा, रवींद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें