फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: दयानंद कॉलेज में विश्व ऑटिज्म जागरूकता कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किए अहम सुझाव

Sat, 04 Apr 2026 01:23 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मकराबर्टगंज स्थित दयानंद वूमेन’स ट्रेनिंग कॉलेज में विश्व ऑटिज्म जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. आलोक बाजपेई ने ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर को लेकर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऑटिज्म कोई बीमारी नहीं बल्कि एक न्यूरो-डेवलपमेंटल स्थिति है, जिसे समझने और स्वीकार करने की जरूरत है।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान सुझाव देते डॉ. आलोक बाजपेई - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्यक्रम में संयुक्त सचिव राधिका स्वरूप, साकेत तिवारी, प्राचार्य रत्ना गुप्ता और संचालिका अंकुर सिंह की उपस्थिति रही। सभी वक्ताओं ने ऑटिज्म से जुड़े बच्चों के प्रति संवेदनशीलता और समावेशी शिक्षा व्यवस्था पर जोर दिया। डॉ. बाजपेई ने कहा कि समय पर पहचान और उचित प्रशिक्षण से ऑटिज्म से प्रभावित बच्चों को सामान्य जीवन जीने में मदद मिल सकती है।

उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों को मिलकर काम करने की सलाह दी, ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। कार्यक्रम में छात्राओं और शिक्षकों ने भी भाग लिया और ऑटिज्म से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। अंत में जागरूकता बढ़ाने के लिए सभी को इस विषय पर समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने का आह्वान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें