Kanpur News: भीमसेन, सचेंडी स्थित एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। दमकल की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कानपुर में सचेंड़ी थाना क्षेत्र के भीमसेन स्थित कला का पुरवा में एक फैक्टरी में अचानक आग लग गई। दोपहर करीब 12:26 बजे मिली सूचना के बाद दमकल विभाग मौके पर पहुंची। मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देशन में तत्काल राहत कार्य शुरू किया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर एफएस पनकी और एफएस फजलगंज से कुल तीन अग्निशमन वाहन पहुंचे। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया।इस पूरी घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि की नहीं हुई है। आग के कारणों और आर्थिक नुकसान का आकलन किया जा रहा है।