फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्सः साइबर सिक्योरिटी के दिए टिप्स, फेसबुक पर भूलकर भी न करें ये गलती

Thu, 17 Jan 2019 12:43 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
साइबर सिक्योरिटी के दिए टिप्स
विज्ञापन
फेसबुक पर अगर आपने प्रोफाइल पिक्चर लगाई है तो फोटोगार्ड का इस्तेमाल कर उसे लॉक कर दें। फेसबुक पर अपनी कतई जन्मतिथि न लिखें। हैकर्स इसका गलत इस्तेमाल कर आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। यह जानकारी कानपुर में अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत पीरोड स्थित डाटा एक्सपर्ट में आयोजित वर्कशाप में एटीआई के गेस्ट लेक्चरार नीरज शर्मा ने दी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कैसे फोटो और जन्मतिथि से डुप्लीकेट पैन कार्ड बनवाया जा सकता है। उस पैनकार्ड की मदद से सिम कार्ड इश्यू करवाया जा सकता है। अगर फोटो पर गार्ड लगा है तो कोई उसको शेयर नहीं कर सकता है।

उन्होंने बताया कि फोटोगार्ड का ऑप्शन फेसबुक में उपलब्ध रहता है। नीरज ने बताया कि कई बार फोन पर कॉल आती है, जिसमें लोग खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए खाते से संबंधित ब्योरा मांगते हैं। उन्होंने कहा कि ध्यान रखिए बैंक की ओर से कभी भी अपने कस्टमर से फोन पर विवरण नहीं मांगा जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर सिक्योरिटी के दिए टिप्स
बैंक को अगर कोई जानकारी चाहिए होगी तो फोन कर बुला सकता है। ऐसी कॉल पर कतई ध्यान न दें। इसकी शिकायत दर्ज कराएं। वर्कशाप में अभिषेक झा ने छात्राओं को महिला सशक्तीकरण के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि कंप्यूटर की जानकारी भी महिलाओं को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डाटा एक्सपर्ट के निदेशक दीपक शुक्ला, अभिषेक मिश्रा, अदीबा तनवीर, संचिता सचदेवा, उज्जवला दीक्षित, इंदु शर्मा, मुस्कान और टीना मौजूद थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें