फेसबुक पर अगर आपने प्रोफाइल पिक्चर लगाई है तो फोटोगार्ड का इस्तेमाल कर उसे लॉक कर दें। फेसबुक पर अपनी कतई जन्मतिथि न लिखें। हैकर्स इसका गलत इस्तेमाल कर आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। यह जानकारी कानपुर में अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत पीरोड स्थित डाटा एक्सपर्ट में आयोजित वर्कशाप में एटीआई के गेस्ट लेक्चरार नीरज शर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि कैसे फोटो और जन्मतिथि से डुप्लीकेट पैन कार्ड बनवाया जा सकता है। उस पैनकार्ड की मदद से सिम कार्ड इश्यू करवाया जा सकता है। अगर फोटो पर गार्ड लगा है तो कोई उसको शेयर नहीं कर सकता है।
उन्होंने बताया कि फोटोगार्ड का ऑप्शन फेसबुक में उपलब्ध रहता है। नीरज ने बताया कि कई बार फोन पर कॉल आती है, जिसमें लोग खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए खाते से संबंधित ब्योरा मांगते हैं। उन्होंने कहा कि ध्यान रखिए बैंक की ओर से कभी भी अपने कस्टमर से फोन पर विवरण नहीं मांगा जाता।