फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 11 डाकघरों में बढ़ाया गया काम का समय

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। ग्राहकों की सुविधा के लिए शहर के 11 डाकघरों में स्पीड पोस्ट, पार्सल की बुकिंग समेत अन्य कार्यों का समय एक घंटे बढ़ा दिया गया है। अब अनवरगंज, बर्रा, गोविंदनगर, एचएनएस, आईआईटी, कानपुर कोर्ट, किदवईनगर, एनएच रोड, पनकी व आरके नगर स्थित डाकघर में सुबह नौ से चार बजे तक उपभोक्ता अपने कार्य करा सकेंगे। पहले यहां यह सुविधा तीन बजे तक ही मिलती थी। वहीं नवीननगर उपडाकघर में सुबह आठ से दो बजे तक की जगह अब यह सुविधा तीन बजे तक मिलेगी। प्रवर डाक अधीक्षक मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए समय में बदलाव किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें