कानपुर। प्रधान डाकघर में गुरुवार को सर्वर डाउन रहा। इसके चलते उपभोक्ताओं को काफी परेशानी उठानी पड़ी। लंबी लाइनों में घंटों लगे रहना पड़ा। दिन में मुश्किल से तीन से चार घंटे ही सर्वर चला। डाक विभाग के अधिकारियों के अनुसार जब से नया पोर्टल आया है। आए दिन सर्वर डाउन की समस्या बनी रहती है। स्पीड पोस्ट, पार्सल बुकिंग और अन्य लेनदेन प्रभावित हुए। चीफ पोस्ट मास्टर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि लोड बढ़ जाने से कभी-कभी सर्वर धीमा होने या बंद होने जैसी समस्याएं आ जाती हैं। संवाद