फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: चप्पल फैक्टरी में कर्मियों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

नपुर। पनकी इंडस्ट्रियल एरिया की रूपानी चप्पल फैक्टरी में कर्मियों ने मंगलवार को काम ठप कर हंगामा किया। उन्होंने 12 घंटे काम के बावजूद भविष्य निधि, कर्मचारी राज्य बीमा और अतिरिक्त समय का भुगतान न होने का आरोप लगाया। सरकारी नियमावली के तहत वेतन न देने की शिकायत की। कहा कि नाइट ड्यूटी और ओवर टाइम अतिरिक्त वेतन भी नहीं मिलता है। भीषण गर्मी में कूलर व ठंडे पानी की व्यवस्था भी नहीं है। अपनी बात कहने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है। सूचना पर सहायक पुलिस आयुक्त पनकी, पुलिस बल और श्रम विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने फैक्टरी प्रबंधन और कर्मचारियों से बातचीत की। फैक्टरी प्रबंधन ने सभी मांगें मानने का आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मी वापस काम पर लौट गए। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें