फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जिलापंचायत सदस्य के परिजन को धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बिठूर के ईश्वरीगंज में जिला पंचायत सदस्य नेहा निषाद ने प्रधान और उसके परिवार पर धमकाने का आरोप लगाया है। नेहा के पति मल्हू का आराेप है कि ग्राम प्रधान संतोष निषाद के पक्ष के दीपक और नीरज व्हाट्सएप पर अंजाम भुगतने जैसे स्टेटस लगाकर परिवार को धमका रहे हैं। 22 मई की रात ग्राम प्रधान संतोष निषाद समेत 32 लोगों पर जिलापंचायत सदस्य नेहा निषाद के परिजन संग मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। मामले में दीपक और नीरज निषाद भी नामजद हैं। आरोप है कि दोनों व्हाट्सएप स्टेटस पर अंजाम भुगतने जैसे बातें लिख परिवार को धमका रहे हैं। मल्हू ने बताया कि शुक्रवार को उन्होंने पुलिस कमिश्नर से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया प्रधान की गिरफ्तारी के लिए हर संभावित ठिकाने पर दबिश दी जा रही हैं। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें