फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मजदूर के सीने में गोली मारकर हत्या, एक सप्ताह पहले छेडख़ानी को लेकर हुआ था पड़ोसी से विवाद

Fri, 09 Oct 2020 12:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कन्नौज के तहसीपुर पुल पर एक मजदूर को सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह लोगों ने खून से लथपथ शव को देखा तो सहम गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के तहसीपुर निवासी चंद्रकिशोर उर्फ चन्नू (22) पुत्र राधेश्याम वर्मा स्वयं की खेती के साथ मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। एक सप्ताह पहले चंद्रकिशोर का छेडख़ानी को लेकर पड़ोसी से विवाद हो गया था। इसमें पुलिस ने दोनों पक्षों पर शांतिभंग में कार्रवाई कर पल्ला झाड़ लिया था।

साथ ही बाद में सांसद सुब्रत पाठक के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया गया। चंद्रकिशोर उर्फ चन्नू गुरुवार शाम करीब सात बजे नित्यक्रिया के लिए वह घर से निकला था। कई घंटे बीत जाने के बाद जब वह घर लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने रात में उसकी खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


शनिवार सुबह क्षेत्र के लोग नित्यक्रिया के लिए खेतों की ओर निकले तो काली नदी किनारे चंद्रकिशोर का शव देख सहम गए। सूचना पर पुलिस समेत फॅारेसिंक टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए। चंद्रकिशोर के सीने में दो गोली लगने से मौत हुई है।

परिजनों ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सदर कोतवाली विकास राय ने बताया प्रथम दृष्टया हत्या के पीछे रंजिश का भी मामला सामने आया है। जांच की जा रही है। इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें