फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ में ब्लास्टिंग के लिए होल करते वक्त 100 फीट गहरी खाई में गिरने से श्रमिक की मौत

Mon, 11 Nov 2019 11:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
मौत के बाद रोते बिलखते मजदूर के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महोबा में पत्थरमंडी कबरई स्थित पहरा पहाड़ में ब्लास्टिंग के लिए होल करते समय 100 फीट गहरी खदान में गिरे श्रमिक की पत्थरों में दबकर मौत हो गई। घटना के समय आसपास काम कर रहे अन्य मजदूरों में भगदड़ मच गई। लोग जिला अस्पताल में शव रखकर गायब हो गए।
विज्ञापन


पत्थरमंडी में संचालित पहाड़ों में नियमों को ताक पर रखकर खनन व ब्लास्टिंग का कार्य कराया जा रहा है। मजदूरों की सुरक्षा के कोई इंतजाम न होने से आएदिन घटनाएं हो रही हैं। मोहल्ला किदवईनगर निवासी मूलचंद्र (36) पुत्र दयाराम पत्थर खदान में काम करके परिवार का भरण-पोषण कर रहा था।
 
विज्ञापन

सोमवार सुबह वह ग्राम पहरा स्थित खदान में ब्लास्टिंग के लिए होल कर रहा था, तभी पैर फिसलने से वह 100 फीट गहरी हो चुकी खदान में गिर गया। इस दौरान ऊपर से पहाड़ के पत्थर गिरने से श्रमिक मलबे में दब गया। अन्य मजदूरों ने भागकर किसी तरह जान बचाई।

आनन-फानन में पहाड़ संचालक के लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तब मूलचंद्र के साथ में आए लोग शव छोड़कर खिसक गए। सूचना पर मृतक के परिजन व पुलिस अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

घटना से मृतक की पत्नी पूजा व तीन बच्चे अरविंद, आरती व धर्मेंद्र का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया कि पहाड़ों पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं। थानाध्यक्ष कबरई का कहना है कि जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें