Fatehpur News: हुसैनगंज थाना क्षेत्र में रोड लाइट लेकर बरात में चल रहे युवक की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने रोड लाइट संचालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फतेहपुर जिले में हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बलुवापुर गांव से बरात लेकर रोड लाइट के साथ थाना क्षेत्र के लालीपुर निवासी श्रमिक मोहन शहर के राधा नगर थाना क्षेत्र के गांव मदरियापुर आए थे। बरात के साथ रोड लाइट लेकर चल रहा मोहन अचानक करेंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने रोड लाइट संचालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। iबताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।