फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: मेट्रो निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने से मजदूर की मौत, परिजनों ने लगाया ये आरोप

Thu, 19 Aug 2021 06:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

ठेकेदार ने खुदाई के बाद मिट्टी की दीवार के चारों तरफ पटरे नहीं लगाए थे। इसके बाद भी संजीत को करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में उतार दिया। इसी के चलते अचानक गड्ढे के चारों तरफ की मिट्टी भरभरा कर धंस गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के कल्याणपुर में मेट्रो निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में मिट्टी धंसने से मजदूर की मौत हो गई। बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के कार्य कराये जाने का आरोप परिजनों ने लगाया है। मूलरूप से बिहार के सीतामढ़ी नेऊरीपी निवासी संजीत मांझी (31) मेट्रो स्टेशन के पास की जा रही खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी में धंस गए।
विज्ञापन


ठेकेदार आलोक के अनुसार मजदूरों की मदद से संजीत को बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे संजीत के साले इंदल ने आरोप लगाया कि बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के गड्ढा खोदा जा रहा था।

ठेकेदार ने खुदाई के बाद मिट्टी की दीवार के चारों तरफ पटरे नहीं लगाए थे। इसके बाद भी संजीत को करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में उतार दिया। इसी के चलते अचानक गड्ढे के चारों तरफ की मिट्टी भरभरा कर धंस गई। ठेकेदार के अनुसार खुदाई कार्य लगभग पूरा हो चुका था। 12 मजदूर बाहर आ चुके थे। आखिर में संजीत गड्ढे के बाहर निकलने का प्रयास करने लगा, तभी हादसा हो गया। 
विज्ञापन


बिना मुआवजा परिजन को चलता किया 
इंदर ने बताया कि संजीत की पत्नी व पांच बच्चे गांव में रहते हैं। ठेकेदार आलोक सिंह ने मुआवजा दिए बिना ही चलता कर दिया। उन्होंने ठेकेदार के खिलाफ थाने में तहरीर देने की बात कही है। दूसरी तरफ जिम्मेदार कंपनी ने अपना पल्ला झाड़ लिया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें