कन्नौज जिले के छिबरामऊ में मजदूरी के पैसे दिलाने के नाम पर श्रमिक को घर बुलाकर आरोपियों ने बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद पिटाई करते समय उसका वीडियो भी बनाया। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र के चंदरपुर निवासी धर्मपाल ठाकुर ने बताया कि उसने गांव के एक व्यक्ति के पास तीन दिन मजदूरी की थी।
उसका भुगतान नहीं किया था। आरोप है कि 25 अक्तूबर को दो युवक उसे घर से भुगतान करने का लालच देकर साथ ले गए। उसे पीट दिया। कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।