तिर्वा। सवारी लेने जाते समय कार बदमाशों ने ई-रिक्शा चालक को रोक लिया। इसके बाद सुनसान स्थान पर मारपीट कर उससे नकदी लूट ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छानबीन शुरू की है।
ठठिया थाना क्षेत्र के चौहानपुरवा निवासी सतेंद्र सिंह उर्फ टिल्लू चौहान ई-रिक्शा चालक है। गुरुवार की रात नौ बजे क्षेत्र के खेड़ा गांव निवासी नीरज राजपूत को ई-रिक्शा से मानीमऊ लेने जा रहा था। इस दौरान मानीमऊ ठठिया रोड पर भट्ठे के पास कार सवार तीन युवकों ने उसे रोक लिया। युवकों ने उसकी पिटाई कर 17 हजार रुपये की नकदी और मोबाइल पार कर दिया। कार में हरियाणा की नंबर प्लेट लगी थी। प्रभारी निरीक्षक पीएन बाजपेई ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।