कानपुर। फूलबाग स्थित ओईएफ में शुक्रवार को किला मजदूर
यूनियन की सभा हुई। इसमें सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को धोखा बताया
गया। कहा गया कि यदि सिफारिशों को संशोधित नहीं किया गया तो मार्च से
केंद्रीय कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।
राष्ट्रीय सुरक्षा
कर्मचारी महासंघ के महामंत्री आर श्रीनिवासन और उपाध्यक्ष एचएन तिवारी ने
कहा कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें में कर्मचारी हित में नहीं हैं।
सिर्फ अफसरों के वेतन में भारीभरकम बढ़ोतरी की गई है। केंद्रीय कर्मचारी
एकजुट होकर संघर्ष शुरू कर चुके हैं।
यदि कर्मचारी हित से खिलवाड़ किया गया
तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। यदि कर्मचारियों को न्यूनतम 26 हजार वेतन और
अन्य भत्ते नहीं मिले तो मार्च से सभी केंद्रीय कर्मचारी अनिश्चितकालीन
हड़ताल करेंगे। सभा में सिद्धनाथ तिवारी, महेंद्र नाथ, अजय सिन्हा, वेद
अग्निहोत्री, समीर वाजपेई आदि मौजूद रहे।