फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अकबरपुर में शुक्ल तालाब के बाहर खुदे नाले को पक्का करने का काम शुरू

Sat, 06 Dec 2025 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर में शुक्ल तालाब के बाहर खोद कर छोड़ा गया नाला बनने लगा है। अमर उजाला ने गहरे खुदे कच्चे नाले का मुद्दा उठाया था। ईओ ने ठेकेदार को चेतावनी जारी की इसके बाद सीमेंटेड नाला बनाने का काम शुरू हो गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत प्रशासन की ओर से शुक्ल तालाब के पास जल निकासी के लिए चौड़ा ढंका नाला बनाने का ठेका दिया गया था। ठेकेदार ने जुलाई में काम शुरू किया। इसके बाद अधूरा नाला बनाकर पटिया से ढका गया। जबकि करीब 50 मीटर कच्चा खुदा नाला छोड़ दिया गया। इसकी वजह से राहगीर या फिर खेलते समय बच्चों के गिरने से दुर्घटना का खतरा बना था।
अमर उजाला ने 15 नवंबर को यह मुद्दा उठाया। इस पर ईओ ने ठेकेदार को काम शुरू न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी थी। पिछले सप्ताह ठेकेदार ने कच्चे नाले की मानक के अनुसार खोदाई शुरू कराई। अब नाला की तली पक्की करने के लिए कंक्रीट मिक्सचर डाला जा रहा है। इसके बाद किनारे की दीवारें बनाई जाएगी। ईओ आशीष कुमार ने बताया कि जल निकासी व्यवस्था बेहतर करने के लिए सीमेंटेड नाला बनाया जा रहा है। रुका काम ठेकेदार ने शुरू करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें