फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इश्क में बेवफाई: झांसा देकर रांची से ले आया प्रेमिका फिर शादी से किया इन्कार, सोशल साइट पर हुई थी दोस्ती

Tue, 19 May 2026 07:12 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: प्रेमिका ने आरोपी युवक के खिलाफ बकेवर थाने में गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल साइट पर दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर इटावा का युवक झारखंड से युवती ले आया। युवती को यहां लाने के बाद युवक ने शादी से इन्कार कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर बकेवर थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मूलरूप से रांची के ग्राम अरमू अरगौड़ा और हाल निवासी महादेव मंडा-चुटिया रांची झारखंड की युवती ने पुलिस को तहरीर दी।

विज्ञापन


इसमें बताया कि बचपन में ही उसके माता-पिता की मृत्यु हो गई थी। उसका पालन-पोषण उसकी मौसी ने किया। करीब एक साल पहले सोशल साइट के माध्यम से उसकी दोस्ती बकेवर थानाक्षेत्र के कस्बा लखना तकिया मुहाल निवासी ताजिम से हुई। धीरे-धीरे दोनों की बातचीत प्यार में बदल गई। पीड़िता के मुताबिक ताजिम पहले कई बार मिलने रांची आ चुका था। 13 मई को वह दोबारा रांची में मौसी के घर पहुंचा और उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ चलने के लिए राजी कर लिया।

विज्ञापन

शादी करने से साफ इन्कार किया
17 मई को आरोपी युवक युवती को लखना ले आया। युवती का आरोप है कि लखना पहुंचने के बाद आरोपी ताजिम ने शादी करने से साफ इन्कार कर दिया। थाना प्रभारी बकेवर विपिन मलिक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अपहरण समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच एसआई अंकित पटेल को सौंपी गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें