सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग
उन्होंने कहा की चीनी मांझा इंसान व पशु पक्षियों का दुश्मन है। इसकी बिक्री करने वाले दुकानदारों के घरों व गोदाम पर छापेमारी करनी चाहिए। इनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग महिलाओं ने की। इस मौके पर सीता भदौरिया, शिल्पी दीक्षित, रेखा मिश्रा, नेहा मिश्रा, अनीता शर्मा, माला कटियार, सपना बाथम, वंदना पाल, निशा गुप्ता मौजूद रहीं।