फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हर स्वास्थ्य केंद्र पर होगी महिलाओं की सेहत की स्क्रीनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। स्त्री रोग विशेषज्ञों की संस्था फॉगसी की कॉंफ्रेंस में केंद्रीय राज्यमंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अनुप्रिया पटेल ने बताया कि स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान 17 सितंबर से शुरू होगा। अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन से होगी। यह दो अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्रों पर महिलाओं की सेहत की स्क्रीनिंग होगी। एनीमिया, कैंसर, टीबी आदि रोगों की जांचें निशुल्क की जाएंगी।
विज्ञापन

मॉल रोड स्थित निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आईं केंद्रीय मंत्री पटेल ने रोगों की जड़ बन रहे मोटापा को रोकने के लिए जनआंदोलन की जरूरत बताई। यह भी कहा कि लोगों की जागरुक किया जाएगा कि खाने में 10 फीसदी तेल कम करें। स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के साथ महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी और भी सेवाएं शुरू की जाएंगी। इस दौरान मेगा रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। किशोरियों के मेंस्ट्रुअल हाईजीन को लेकर स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल विकास विभाग मिलकर काम करेंगे।
केंद्रीय मंत्री ने जननी सुरक्षा योजना, संस्थागत प्रसव, मातृ-शिशु मृत्यु दर, राष्ट्रीय पोषण मिशन आदि के बारे में बताया। इस मौके पर सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि कानपुर के गौरव और वैभव को वापस लाया जाएगा। नगर निगम के स्कूलों में कॉन्वेंट जैसी पढ़ाई होगी। ग्रीन पार्क को बदला जाएगा जिससे यहां हर तरह के मैच होंगे। अनवरगंज-मंधना एलीवेटेड ट्रैक बनने से जाम से निजात मिलेगी। फॉगसी की अध्यक्ष डॉ. संगीता तेंदुलवाडकर ने कहा कि प्रत्येक योजनाबद्ध हो। इसके साथ ही डॉक्टरों को सम्मान दिए जाने की बात कही।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉक्टरों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में डॉ. मीरा अग्निहोत्री, डॉ. नीलम मिश्रा, डॉ. कल्पना दीक्षित, डॉ. रेनू निगम, डॉ. किरन पांडेय, डॉ. एसके मिश्रा तथा अन्य चिकित्सक रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें