फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: महिला समूहों ने बढ़ाया रोजगार का दायरा, हाईटेक नर्सरी से बन रहीं आत्मनिर्भर

Sat, 20 Dec 2025 02:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं आत्मनिर्भरता का सफल मॉडल बनकर सामने आ रही है। घर की सीमाओं में रहने वाली महिलाएं अब हाईटेक नर्सरी के माध्यम से आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं। उद्यान विभाग द्वारा दिए जा रहे प्रशिक्षण और सहयोग ने इनकों रोजगार का नया मंच उपलब्ध कराया है।
विज्ञापन

ग्रामीण आजीविका मिशन की तरफ से समूह की महिलाओं को उनकी रुचि के अनुसार प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने का कार्य किया है। इसी दिशा में अब पुखरायां के मुरलीपुर की मां भवानी स्वयं सहायता समूह की 10 महिलाएं कृषि क्षेत्र में आगे आई हैं। जिला उद्यान विभाग द्वारा संचालित किए जा रहे हाईटेक नर्सरी को संभालेंगी। यहां यह तीनों (रवि, खरीफ, जायद) फसलों के हिसाब से अलग-अलग सब्जियों की पौध तैयार करेंगी और किसानों को उपलब्ध कराएंगी। इससे होने वाली आमदनी से यह स्वयं का खर्च चलाने के साथ नए उपकरणों की खरीद भी करेंगी।
जिला उद्यान अधिकारी बलदेव प्रसाद ने बताया कि पौध से होने वाली बिक्री को विभाग व समूह के संयुक्त बचत खाते में जमा किया जाएगा। जरूरत के हिसाब से महिलाएं अर्जित धन को आपस में वितरित कर सकेंगी और काम को आगे बढ़ाने के लिए सामग्री की खरीद करेंगी। नर्सरी में एक बार में 1.5 लाख पौध तैयार करने की क्षमता है। महिलाएं साल में 15 लाख पौध तैयार करेंगी। यहां शिमला मिर्च, गोभी, करेला, लौकी, तुरोई, कद्दू, खीरा आदि की पौध वैज्ञानिक तरीके से तैयार किए जा रहे हैं। बेहतर गुणवत्ता के कारण इन पौधों की अच्छी मांग रहेगी।
विज्ञापन

....................
वर्जन.......
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हाईटेक नर्सरी चलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नर्सरी में पौध तैयार कर उन्हें स्थानीय किसानों को बिक्री कर आमदनी करेंगी। इसके अलावा अन्य महिलाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार उपलब्ध कराने में सहयोग करेंगी। - गंगाराम वर्मा, उपायुक्त, एनआरएलएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें