फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूधमुंही बच्ची को गोद में लेकर लगाई आग

Tue, 03 Jan 2017 08:51 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

बच्ची को गोद में लेकर महिला ने आग लगाई, दोनों की मौत 
मृतका के भाई की सूचना पर डायल 100 के पुलिस कर्मी पहुंचे
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर के गहरौली थाना मुस्करा के भैसायं गांव में मंगलवार की शाम करीब चार बजे संदिग्ध परिस्थितियों में महिला अपनी दुधमुंही बच्ची के साथ आग लगाकर जल गई। मृतका के भाई की सूचना पर डायल 100 सेवा की गाड़ी मौके पर पहुंची। इस मामले में पड़ोसी कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है।  
विज्ञापन


भैसायं गांव में सतीश विश्वकर्मा की पत्नी अर्चना (27) ने अपनी तीन माह की दुधमुंही बच्ची के साथ घर के अंदर आग लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। मकान की अटारी में आग लगाने से धन्नी भी झुलसी हैं। पड़ोसियों ने इस घटना की सूचना उसके भाई रामसनेही निवासी ग्राम मजीवासानी थाना बिसंडा जनपद बांदा को मोबाइल पर दी।

इसके बाद रामसनेही ने बहन व भांजी की मौत की सूचना डायल 100 सेवा को दी। गांव पहुंचे डायल 100 सेवा प्रभारी फैजुअल अहमद व केके शुक्ला ने शव को कब्जे में लेकर थानाध्यक्ष को सूचना दी है। 100 नंबर के कांस्टेबल केके शुक्ला ने कहा कि घटना के समय मृतका का पति सतीश मजदूरी करने गया था। अभी तक घर नहीं लौटा है। ग्रामीणों ने दबी जुबान से कहा कि महिला विक्षिप्त जैसी रहती थी। ससुरालियों ने उसका काफी इलाज भी कराया था। उधर गांव पहुंचे थानाध्यक्ष एमपी त्रिपाठी ने कहा कि घटना की तहकीकात की जा रही है। कहा कि घटना की जानकारी के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

   

  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें