हंगामे के बाद महिलाओं को बेड पर लिटाया गया
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट में लाख प्रयास के बाद भी स्वास्थ्य सेवाओं के हालात बदतर हैं। बृहस्पतिवार को नसबंदी कैंप में व्यवस्थाओं के पोल खुल गई। ऑपरेशन के बाद जब महिलाएं ऑपरेशन कक्ष से बाहर निकलीं तो उन्हें बेड नसीब नहीं हुआ। सर्दी के सीजन में उन्हें कंबल देकर जमीन पर ही लिटा दिया गया।
यह देख परिजनों विरोध जताते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। मामला बढ़ने पर सीएमएस वहां पहुंचे। स्टाफ को फटकार लगाकर सभी को महिला वार्ड भेजा। जहां बेडों की कमी के चलते एक बेड पर दो महिलाओं को शिफ्ट किया गया। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में महिला एवं पुरुष नसबंदी कैंप लगाया गया।