फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: महिलाओं ने तैयार किए तिरंगा झंडे, वितरण की तैयारी

Wed, 12 Aug 2026 01:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जनपद में हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत 150 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने तीन लाख तिरंगे तैयार कर विभाग के सुपुर्द कर दिए हैं। अब इनके वितरण की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

एनआरएलएम विभाग इन झंडों को पंचायती राज विभाग के सहयोग से जनपद के सभी ब्लॉकों में निशुल्क वितरण करेंगा। अभियान के तहत तीन अलग-अलग आकार के राष्ट्रीय ध्वज तैयार किए गए हैं। प्रत्येक तिरंगा के हिसाब से महिलाओं को 20 रुपये का भुगतान किया जाएगा। झंडों के निर्माण में कॉटन अथवा पॉलिएस्टर कपड़े का उपयोग किया गया है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से सभी तैयार तिरंगों के भुगतान की राशि को सीधे महिलाओं के बैंक खातों में भेजी जाएगी।
जिला मिशन प्रबंधक पूजा वर्मा ने बताया कि जनपद को इस वर्ष तीन लाख तिरंगा झंडा बनाने का लक्ष्य मिला था। इसके लिए प्रत्येक ब्लॉक के बीएमएम को 30-30 हजार झंडा निर्मित किए जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। 150 समूह की महिलाओं ने इसे बनाने की इच्छा जाहिर की। जिन्होंने निर्धारित समय पर झंडा बनाकर विभाग में जमा कर दिया है। अब इसे उच्चाधिकारियों के निर्देश पर ग्राम पंचायत स्तर पर वितरित किया जाएगा। इस तरह के कार्य से समूह की महिलाओं को रोजगार मिलता है और वह खुद की आमदनी कर आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ती हैं।
विज्ञापन

................
बयान....
समूह की महिलाओं को तीन लाख तिरंगा झंडे निर्माण किए जाने का लक्ष्य दिया गया था। जिसे सभी ने समय पर पूरा कर दिया है। अब इन झंडों को डीपीआरओ के सहयोग से वितरित किया जाएगा। साथ ही महिलाओं को प्रति झंडा 20 रुपये के हिसाब से उनके खाते में भुगतान भी किया जाएगा। - अशोक कुमार, उपायुक्त, एनआरएलएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें