रूरा थाना क्षेत्र के धनीरामपुर गांव में जमीन के विवाद में बेटे ने माौसी
की गोली मारकर हत्या कर दी। विरोध करने पर पिता को कमरे में बंद करके फरार
हो गया। हत्या के बाद युवक मौके से भाग निकला।
एसपी के अनुसार, शनिवार की सुबह चार बजे जगदीश्ा नारायण्ा के बेटे प्रदुम्य ने उसके कमरे का दरवाजा
खटखटाया और मेन गेट का ताला खोलने को कहा। जिस पर जगदीश ने गेट की चाबी घर
में दूसरी पत्नी रीना उर्फ रेनू को दे दी। कुछ देर बाद उसे गोलियां चलने की
आवाज सुनाई दी।
मौके पर जाकर देखा तो रेनू चारपाई पर खून से लथपथ पड़ी थी।
उसके पेट में चार गोलियों के निशान थे। इधर, प्रदुम्य ने उसे कमरे के अंदर
धक्का देकर बाहर से गेट बंद कर दिया और मोटरसाइकिल लेकर भाग निकला। जगदीश
नारायण ने बताया कि उन्होंने अपने मोबाइल फोन से पड़ोसी विष्णु अग्निहोत्री
व अशोक को बुलाया। इसके बाद कमरे का दरवाजा खुला।
वीरेंद्र बहादुर सिंह (पुलिस अधीक्षक) ने बतायाकि संपत्ति
के विवाद में पुत्र ने मौसी की गोली मारकर हत्या कर दी है। मौसी के चाबी लाने पर उसने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर
सौतेली मां की हत्या कर दी। आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम
लगाई गई है।