फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरने से पहले हत्यारों से लड़ती रही जयदेवी, नग्न अवस्था में मिली लाश

Mon, 13 Nov 2017 10:41 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बिखरा पड़ा सामान और महिला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के जालौन जिले में रामपुरा थाना क्षेत्र में रह रही विधवा की गला घोट कर हत्या कर दी गई। महिला घर में अकेली थी। सोमवार सुबह पड़ोसी महिला उसके घर गई तो नग्न अवस्था में शव देख चीख पड़ी।
विज्ञापन



मजीठ गांव की जयदेवी (48) पत्नी स्व. राजकुमार का इकलौता बेटा रिंकू महाराष्ट्र के पूना की एक फैक्ट्री में नौकरी करता है। रविवार रात जयदेवी की गला घोंट कर हत्या कर दी गई। सुबह पड़ोस की महिला किसी काम से जयदेवी के घर पहुंची तो हत्या का पता चला। गांव में रह रहे जयदेवी के जेठ महेंद्र प्रताप परिवार सहित उसके घर पहुंचे। मौका मुआयना के बाद माधौगढ़ एसडीएम, सीओ ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 


जयदेवी के गले में रस्सी अथवा गमछे के निशान थे। माधौगढ़ सीओ का कहना है कि यह तो साफ है कि जयदेवी की हत्या गला घोंट कर की गई है। जिस कमरे में जयदेवी का शव पड़ा मिला, वहां सामान बिखरा था। साथ ही जयदेवी की चूड़ियां भी टूटी पड़ी थी। इससे लगता है कि जयदेवी ने हत्यारों से संघर्ष भी किया था। जयदेवी के हाथों में भी चोट के निशान थे। 
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि जिन लोगों ने जयदेवी की हत्या की है, शायद उन्हें वह पहचानती थी, क्योंकि चूल्हे पर बर्तन चढ़े थे और कुछ बर्तन जूठे भी पड़े थे। इससे लगता है कि वारदात करने वाले जयदेवी के करीबी ही रहे होंगे, जिन्होंने पहले साथ खाना खाया, फिर उसकी हत्या कर दी। घटना के खुलासे के लिए टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें