जोड़िया हमेशा उपर वाला बनाकर भेजता है। इस कहावत पर तब संदेह पैदा हो जाता है जब ऐसे दिल दहला देने वाले मामले सामने आते हैं। कल्पना भी नहीं कि जा सकती कि जिसे भगवान ने आपके लिए चुना हो वो ही एक दिन आपके लिए हैवान का रूप धारण कर ले। ऐसा ही एक मामला इटावा में सामने आया है जहां एक पति ने हैवान का रूप धारण कर लिया और अपनी पत्नी को तड़पा-तड़पा का मार डाला।
डेमो
इटावा क्षेत्र के गाव नगला गड़रिया निवासी रवीद्र सिंह ने अपनी पुत्री रोशनी की शादी गांव कुम्हावर निवासी अमित कुमार उर्फ कालिया पुत्र संतोष कुमार के साथ 30 अप्रैल 2017 को की थी। शादी के बाद रोशनी का पति अतिरिक्त दहेज के रूप में बाइक की मांग करने लगा। मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने रोशनी का उत्पीडन शुरू कर दिया था। इसकी शिकायत उसकी पुत्री ने कई बाद फोन पर दी थी।
रवींद्र के अनुसार उसने ससुरालीजनों को कई बार समझाने का भी प्रयास किया लेकिन उनके व्यवहार में कोई परिवर्तन नही आया। इसके बाद रोजाना रोशनी के साथ मारपीट करते। उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह गांव के लोगों ने उसे सूचना दी कि उसकी पुत्री की मौत हो चुकी है। सूचना पर वह परिवार के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा उसकी पुत्री का शव पड़ा था। उनका आरोप है कि सुसरालीजनों ने उसकी पुत्री की पीट पीट कर मार डाला। बाद में उसे आत्महत्या का रूप देने के उद्देश्य से उसके शव को फंदे पर लटका दिया। घटना के बाद ससुरालीजन फरार हो गए। मृतका के शरीर पर चोटों के निशान गवाही दे रहे हैं कि किस तरह से रोशनी ने ये पीड़ा झेली होगी। किस तरह उसे तड़पा-तड़पा कर मारा गया होगा। उसके नाक व मुंह से खून बह रहा था।
डेमो
मृतका के पिता की तहरीर पर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
इटावा के थाना क्षेत्र के गांव कुम्हावर में अतिरिक्त दहेज के रूप में बाइक की मांग पूरी न होने पर नवविवाहिता की पीट-पीट कर हत्या कर दी। बाद में उसके शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया । गांव वालों की सूचना पर मायके वाले मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मृतका के शरीर पर चोटों के निशान मिले। नाक मुंह से खून निकल रहा था। घटना को अंजाम देने के बाद ससुरालीजन फरार हो गए।
रवींद्र सिंह की सूचना पर एसओ सैंफई महेशवीर सिंह मयफोर्स के मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे मे ंलेकर उसे पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।इस संबंध में रवींद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने पति अमित कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। थानाध्यक्ष सैफई महेश वीर सिंह का कहना मामला दर्ज कर लिया गया है अभियुक्त को पकड़ने के लिये दबिश दी जा रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रोशनी का विवाह जसवंतनगर में सामूहिक विवाह समारोह में हुआ था। परिजनों के मुताबिक शादी के बाद से ही दहेज की मांग की जाने लगी।
-दहेज के लालच ने बना दिया पति काे हैवान,बेराहमी से पीटकर हत्या
-बाइक न मिलने पर नव विवाहिता की पीट पीट कर हत्या