फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: महिलाओं ने नही खुलने दी शराब की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा/इकदिल। मनियांमऊ गांव में शराब की दुकानें हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने फिर से विरोध कर हंगामा शुरू कर दिया। रविवार सुबह शराब की दुकानें खोलने पहुंचे ठेका गद्दीदारों को महिलाओं ने शराब की दुकानें नही खोलने दी।
विज्ञापन

ठेका गद्दीदारों ने बताया कि सुबह दुकाने खोलने पहुंचे तो उन्हें विरोध कर रही महिलाओं ने रास्ते में ही रोक लिया, वहां से आगे नही जाने दिया। महिलाओं के हंगामा करने की सूचना पर आबकारी विभाग अधिकारी मौके पर पहुंचे। महिलाओं को समझाने की कोशिश की लेकिन गुस्साई महिलाएं शराब की दुकानें हटाने की मांग पर अड़ी रही। शाम पांच बजे तक शराब की दुकानें नही खोलने दी। जिला आबकारी विभाग के (डीओ) विजय पाल सिंह ने बताया कि विरोध पर उतरी महिलाओं ने सुबह शराब की दुकानें नही खुलने दी, जिसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और शाम को शराब की दुकानें खुलवा दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें