फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मकान में सेक्स रैकेट चलने का आरोप लगा महिलाओं ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कल्याणपुर केशवपुरम में एक मकान में सेक्स रैकेट चलने का आरोप लगा क्षेत्रीय महिलाओं ने हंगामा किया। आक्रोशित महिलाओं ने उस मकान में ताला डाल दिया। पुलिस ने मकान मालिक और दो महिलाओं को हिरासत में लिया है। केशवपुरम एल सेक्टर में रहने वाले एक व्यापारी के मकान में आए दिन युवक-युवतियों का आना-जाना लगा रहता है। मोहल्ले वालों का आरोप है कि घर में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी दो महिलाएं और एक युवक मकान में गए। तभी आसपास के लोगों ने सेक्स रैकेट चलने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा करने वाली महिलाओं ने घर में ताला डाल दिया। इस बीच मकान मालिक को लोगों के विरोध की सूचना मिली तो वह भी मौके पर आ गए। महिलाओं से उनकी बहस होने लगी। तभी किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मकान मालिक और दो महिलाओं को हिरासत में लिया। पड़ोसियों का आरोप है कि एक युवक छत से कूदकर भाग गया। रावतपुर थाना प्रभारी केके मिश्रा ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें