फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: महिलाओं ने लाठी-डंडों से सिपाहियों को जमकर पीटा- फाड़ी वर्दी, फिर शुरू हुआ पुलिस का तांडव

Tue, 25 Sep 2018 08:03 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
पुलिस के इकबाल को अब महिलाओं ने भी चुनौती देनी शुरू कर दी है। विवाद की सूचना पर रविवार रात पहुंचे दो सिपाहियों को चार महिलाओं ने पहले लाठी-डंडों से पीटा, फिर दोनों की वर्दी फाड़ डाली। महिलाओं के चंगुल से छूटे सिपाहियों ने थाने पर सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने रात में ही मोहल्ले में आरोपियों के घरों पर जमकर तांडव किया। पिटे सिपाहियों ने थाने में चार महिलाओं और तीन पुरुषों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना यूपी के हरदोई जिले की है।
विज्ञापन


घटना सांडी थाना क्षेत्र के मोहल्ला सरॉयमुल्लागंज की रविवार रात नौ बजे की है। यहां के रामलाल और लक्ष्मण के बीच खेत से निकली चकरोड को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। रविवार को दोपहर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसका निपटारा थाने में हो गया, मगर रात में फिर विवाद होने पर लक्ष्मण के पुत्र सत्यकुमार ने पुलिस को फोन पर सूचना दी। सूचना पर थाने से सिपाही वीरेंद्र राठी और योगेश पहुंचे। दोनों सिपाहियों ने रामलाल के घर में पूछताछ करनी चाही। घर से कोई पुुरुष बाहर  नहीं निकला, पर निकलीं महिलाओं ने दोनों सिपाहियों पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इतना ही नहीं सिपाहियों की वर्दी भी फाड़ दी।
 
विज्ञापन

महिलाओं के चंगुल से किसी तरह छूटे सिपाहियों ने घटना की जानकारी थाने में दी

डेमो पिक
महिलाओं के चंगुल से किसी तरह छूटे सिपाहियों ने घटना की जानकारी थाने में दी। इस पर रात साढ़े दस बजे थाने से पहुंचे फोर्स ने रामलाल के घर पर धावा बोल दिया और जो भी मिला उसकी जमकर खैरमकदम की। दोनों सिपाहियों का रात में ही सांडी पीएचसी में मेडिकल कराया गया।

सोमवार को सिपाही वीरेंद्र राठी की तहरीर पर रामलाल, रामबहादुर व रामजीत के अलावा सुनीता पत्नी रामवीर, सुशीला पत्नी राम बहादुर, निशा पत्नी रामजीत और मनोज की पत्नी पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, लाठी-डंडों से मारपीट करने और पुलिस कर्मियों की वर्दी फाड़ने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसओ अरुणेश गुप्ता ने बताया कि सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें