फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के अभाव में महिलाओं को नहीं मिल रहा योजनाओं का लाभ : अर्चना

Mon, 08 Sep 2025 01:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
म​हिलाओं को योजनाओं की जानकारी देतीं अर्चना। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
रूरा। महिला उत्कर्ष समिति की महिलाओं ने स्टेशन वार्ड के कमला नगर में रविवार को बैठक कर महिलाओं को शासन से चलाई जा रही योजनाओं के विषय में जानकारी दी। समिति की अध्यक्ष अर्चना मिश्रा ने कहा कि आधुनिक युग में शिक्षा के अभाव में महिलाएं सरकार से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रही हैं।
विज्ञापन

समिति की अध्यक्ष ने बताया कि गांव में भ्रमण कर समूह की महिलाओं को एकत्रित किया जाता है। इन्हें शिक्षा के महत्व की जानकारी दी जाती है। साथ ही अगर किसी महिला को किसी प्रकार की समस्या होती है, तो उनकी आवाज बनकर शासन तक पहुंचाई जाती है। बैठक में रूरा सहित शिवली, हसनापुर, इकघरा, अंबरपुर, तिराई, गैजुमऊ, बनवारीपुरवा, भटौली सहित अन्य गांव की महिलाएं शामिल हुई है।
इन्हें सुमंगला योजना जैसी अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई है। कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए महिलाओं का शिक्षित होना आवश्यक है। जब महिलाएं शिक्षित होंगी, तभी आगे की आने वाली पीढ़ी व परिवार का विकास होगा। रेखा कटियार, वंदना शुक्ला, गुंजन, सुषमा त्रिपाठी, सीमा, किरण, रजनी, नीतू आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें