घटना उत्तर प्रदेश के औरेया जिले की है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव के ही कुछ लोगों पर दस नवंबर को जबरदस्ती कार में ले जाकर बंधक बनाकर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने बीस हजार रुपये, जेवर व लैपटाप भी छीन लिया। कोतवाली पुलिस वे रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पीड़िता ने शिकायती प्रकोष्ठ को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही तीन लोगों ने बीते दस नवंबर को उसे धोखे से गाड़ी में बिठाकर कानपुर ले गए। कानपुर में इन लोगों ने उसे बंधक बनाकर कमरे में रखा और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। तीनों ने उससे बीस हजार रुपये, लैपटाप व जेवर भी छीन लिए। किसी तरह वह उनके चंगुल से जान बचाकर भागकर आई। शिकायत प्रकोष्ठ ने तहरीर को कोतवाली पुलिस के पास भेजा।
कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी कोतवाली विष्णु गौतम ने बताया कि शिकायत प्रकोष्ठ के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अभी महिला कोतवाली नहीं आई है जिससे मामला स्पष्ट नहीं है। मामला संदिग्ध समझ में आ रहा है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।