फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत महिलाओं की पत्थरबाजी से परेशान हुए यहां के लोग

Wed, 20 Jun 2018 07:20 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
घर के दरवाजे के बाहर पड़े पत्थर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में पुरानी कलक्ट्रेट स्थित कांशीराम कॉलोनी में रहने वाली दो महिलाओं से पूरी कॉलोनी के लोग परेशान हैं। महिलाओं के आतंक से परेशान बुधवार को एक पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर मामला दर्ज करने की गुहार लगाई है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला ब्रह्मनगर निवासी सिद्धवती पत्नी स्व.छेदालाल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर में बताया कि बुधवार को पुरानी कलक्ट्रेट निवासी दो महिलायें नशे की हालत में आईं। महिलाओं ने घर का दरवाजे खटखटाया। उसने दरवाजा नहीं खोला गया। इस पर उक्त महिलाओं ने पथराव शुरू कर दिया।

उनके पुत्र छुन्ना पांडेय ने विरोध किया तो नशे में धुत महिलाओं ने उनके सिर पर ईंट से प्रहार कर दिया और जमकर हंगामा किया। पुलिस ने शिकायती पत्र मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर कालोनी के लोगों ने बताया कि उक्त महिलाओं कॉलोनी के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें