फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंटिंग में महिला की शक्ति को उकेरा, योगी और मोदी दिखे साथ-साथ

Sun, 27 Aug 2017 12:26 PM IST
ऐश्वर्शा द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
चिकितुषी के कलाकारों ने मोतीझील में लगाई प्रदर्शनी - फोटो : राहुल शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
दिवारों पर लगी हर एक पेंटिंग कुछ ना कुछ बयां कर रही थी। किसी पेटिंग में महिला की शक्ति को उकेरा गया था तो किसी में भगवान कृष्ण की लीला को बड़ी ही खूबसूरती से दर्शाया गया था। ऐसा नजारा था शनिवार को चिकितुषी संस्था की ओर से मोतीझील में आयोजित कला महोत्सव का।
विज्ञापन


इस महोत्सव में स्कूल, कॉलेज के बच्चों व संस्था के कलाकारों ने अपनी चित्रकला का हुनर दिखाया। संस्था की महासचिव पूर्णिमा तिवारी ने बताया कि इस प्रदर्शनी में लगी पेंटिंग से हुई आय स्टूडेंटों को मिलेगी।

इसके साथ ही स्टूडेंटों ने पर्यावरण के साथ मेल खाती कुर्तियों व कुछ क्राफट का भी प्रदर्शन किया। डिएवी कॉलेज की प्रचार्य अमित श्रीवास्तव, संस्था के अध्यक्ष आई एम रोहतगी, उमेश दीक्षित, जय करण निषाद, दीपा, अजय पाठक, गिरिश सहित अन्य सदस्य कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल हुए।
विज्ञापन


योगी और मोदी साथ-साथ
कार्यक्रम में अभिषेक, रेनू, सरिता, नेहा, गुरजीत, अनुज कुमार आदि ने नगर निगम के मुख्य रास्तों में सड़क पर रंगों की चित्रकारी- मोदी और योगी स्वच्छ कानपुर का संदेश देते हुए, कप-प्लेट में सेल्फी व टूटी सड़क कानपुर की पहचान को चित्रित किया। कार्यक्रम का अंत कलाकारों की ओर से प्रस्तुत गायन, वादन व नृत्य से हुआ।
विज्ञापन


- चिकितुषी के कलाकारों ने मोतीझील में लगाई प्रदर्शनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें