फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत

Sat, 09 Nov 2024 10:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। नगला सुंदर गांव में महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

नगला सुंदर निवासी विनीता देवी (30) पत्नी तेजपाल की शनिवार सुबह घर पर ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे औरैया जनपद के थाना एरवाकटरा गांव भूटा निवासी राजेश कुमार ने बहन की हत्या करने की पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर डायल 112 पुलिस और प्रभारी निरीक्षक मय फोर्स के पहुंचे, जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
तेजपाल ने बताया कि उसकी पत्नी गर्भवती थी। शुक्रवार को उसके तेजी रक्तस्त्राव होने लगा था। भरथना कस्बा में स्थित एक डॉक्टर से गर्भपात कराकर रात करीब नौ बजे घर आ गए थे। सुबह करीब तीन बजे पत्नी की अचानक हालत बिगड़ी और मौत हो गई। महिला के दो पुत्र व एक पुत्री है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा ने बताया मृतका के भाई राजेश कुमार ने पुलिस को सूचना दी थी। जांच में पता चला है कि विनीता टीबी की मरीज भी थी, और वह गर्भवती थी। अभी कोई प्रार्थनापत्र नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें