फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: फंदे पर लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कल्याणपुर में 19 दिन पहले महिला ने मायकेवालों को व्हाट्सएप मैसेज भेजकर अपनी हत्या की आशंका जताई। बुधवार को उसका शव फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने दामाद पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



बिधनू के गुरु का पुरवा निवासी शिव गोपाल ने बताया कि बेटी रक्षा देवी उर्फ गुड्डन (36) की शादी कल्याणपुर के गूबा गार्डन न्यू अशोकनगर के उमाकांत उर्फ राजू से की थी। गुड्डन के एक बेटा नमन है जो इंटर पास कर चुका है। दामाद कुछ नहीं करता है। बेटी कल्याणपुर स्थित नर्सिंगहोम में काम करती थी। सोमवार शाम उसकी भाभी शारदा ने गुड्डन से बात करने के लिए फोन किया तो उनकी बात नहीं कराई गई। मंगलवार को सुबह से शाम तक कॉल करते रहे लेकिन फोन नहीं उठा।
शाम को पड़ोसियों ने गुड्डन के जहर खाने की सूचना दी। वे लोग पहुंचे तो बेटी का शव फंदे से लटका मिला। मृतका की ताई शारदा ने बताया कि 19 सितंबर को उसने उन्हें व्हाट्सएप पर मैसेज कर पति से अपनी जान को खतरा बताया था। परिजनों ने पति पर हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


वहीं, ताई का आरोप है कि राजू ने गुड्डन से अपने दोस्त को डेढ़ लाख रुपये दिलाए थे। गुड्डन के रुपये मांगने को लेकर राजू उसे पीटता था। कल्याणपुर थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें