फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलह की ज्वाला में राख हुआ परिवार, 4 बच्चों संग मां ने लगाई थी आग, 'सुक्को' का आंगन देख रो पड़े लोग

Sun, 14 Oct 2018 09:39 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के हमीरपुर जिले में घरेलू कलह और नशेबाजी ने धर्मपाल के पूरे परिवार को खत्म कर दिया। परिवार के बचे एक मात्र चिराग प्रशांत की शनिवार तड़के चार बजे झांसी से ग्वालियर ले जाते समय मौत हो गई। धर्मपाल की पत्नी ने शुक्रवार को चार मासूम बच्चों समेत केरोसिन डाल खुद को आग के हवाले कर दिया था। सालभर के बेटे की मौके पर, जबकि सात साल की बेटी ने सीएचसी में और महिला व एक अन्य बेटी की झांसी मेडिकल कालेज में कल ही मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


राठ कोतवाली क्षेत्र के अमगांव में शुक्रवार दोपहर ढाई बजे धर्मपाल श्रीवास की पत्नी प्रेमवती उर्फ सुक्को (28) अपने चार बच्चों सपना (7), प्रशांत (5), स्नेहा (3) और दिव्यांशु (1) के साथ आग लगा ली थी। जिस वक्त सुक्को ने घटना को अंजाम दिया, उस समय धर्मपाल जानवरों को लेकर खेतों पर गया था।
विज्ञापन

प्रशांत ने शनिवार को दम तोड़ दिया

प्रेमवती, सपना, स्नेहा और दिव्यांशु की कल ही मौत हो गई थी, जबकि प्रशांत ने शनिवार को दम तोड़ दिया। पांच लोगों की मौत के गम में गांव में शनिवार को चूल्हे नहीं जले। गांव के लोग इस घटना के पीछे घरेलू कलह बता रहे हैं। उधर, एसडीएम सुरेश कुमार ने बताया कि परिजनों को हर संभव मदद दिलाने की कोशिश की जाएगी। 


आपको बता दें कि अमगांव निवासी धर्मपाल श्रीवास की दो बीघा खेती है। इस खेती के सहारे ही वो पत्नी प्रेमवती उर्फ सुक्को (28) व चार बच्चों सपना (7), प्रशांत (5), स्नेहा (3) और दिव्यांशु (1) का पालन-पोषण करता है। शुक्रवार को धर्मपाल जानवरों को लेकर खेत पर गया था। पत्नी व बच्चे घर पर थे। इसी बीच दोपहर में 2.30 बजे के करीब उसकी पत्नी प्रेमवती ने चारों बच्चों के हाथ पैर बांधकर उनके ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें